Our social:

Friday 7 April 2017

आलिया भट्ट के घर की तस्वीरें देखकर आपको उनसे जलन होने लगेगी




आलिया भट्ट के घर की तस्वीरें देखकर आपको उनसे जलन होने लगेगी
आलिया भट्ट सिर्फ 23 साल की हैं और आज उनके पास अपना एक बेहद खूबसूरत घर है। इन तस्वीरों को देखने के बाद आपको लगेगा कि काश आप भी इतनी कम उम्र में कामयाब हो जाते। आलिया ने अपनी मेहनत से ये शानदार घर खड़ा किया है। बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे भी शायद इस उम्र में स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन आलिया की एक्टिंग ने उनको सबके दिलों पर राज करने का एक मौका दे दिया।

आलिया भले ही महेश भट्ट की बेटी हैं लेकिन उन्होंने इसका कभी कोई खास फायदा नहीं उठाया। ज्यादातर रोल उन्हें उनकी अदाकारी के बल पर ही मिले हैं। उड़ता पंजाब जैसी फिल्में करके उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो कोई भी रोल बड़ी आसानी से निभा सकती हैं। तो आइए हम आपको ले चलते हैं उनके प्यारे से घर में जिसे उन्होंने बड़े जतन से सजाया है।
 

एक प्यारा कोना

ये उनके घर का एक छोटा सा कोना है। इसे सपनों का कोना कह सकते हैं। हम सभी के घरों में कोई न कोई जगह ऐसी जरूर होती है जहां बैठकर हम सुकून से सपने देखते हैं। हमने अब तक अपने जीवन में क्या किया और आगे क्या और कैसे करना है ये सब इसी जगह तय होता है।
 

भूख भगाने की जगह- किचन

ये है आलिया के घर का प्यारा सा किचन। ये ऐसी जगह है जहां रोज ही नए-नए आविष्कार होते हैं। हम अपने खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें नए स्वाद जोड़ते हैं। ऐसे में ये किसी लैब से कम नहीं। आलिया का किचन बेहद सिंपल है और यही इसे खूबसूरत भी बनाता है।

लिविंग रूम

ये है घर का सिटिंग एरिया। अगर आप कभी आलिया के घर मेहमान बनकर जायेंगे तो आपको यहीं बैठाया जाएगा और आपकी खूब खातिरदारी की जाएगी। आलिया के घर का हर एक कोना अपनी अलग कहानी कह रहा है। इससे ये पता चलता है कि इसे कितना सोच-समझ कर बनाया गया है।
 

 

वॉर्डरोब

ये जगह हर लड़की की फेवरेट होती है। ये है वॉर्डरोब, जहां आलिया ने अपना खजाना छिपा रखा है। यहीं से वो हर शो के लिए किसी पारी की तरह तैयार होकर निकलती हैं।

 

कोजी कॉर्नर

जैसे ये 2 उल्लू यहां आराम करते हैं उसी तरह आलिया भी अपने दोस्तों के साथ बैठकर यहां कुछ फुर्सत के पल गुजारती हैं। कौन ऐसी जगह पर अपने दोस्तों के साथ बैठकर कॉफी नहीं पीना चाहेगा। यहीं पर हर तरह की चर्चा होती है। बड़े-बड़े मसले भी यहीं हल किए जाते हैं।

आलिया का ये घर बहुत सामान्य होते हुए भी बहुत आकर्षक है। इसमें किसी तरह की बहुत भड़कीली चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। आलिया जैसी खुद हैं वही उनके घर में भी झलक रहा है। आलिया सिंपल हैं और उनका घर भी सिंपलीसिटी में डूबा हुआ है।

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.